Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांदीपनि विद्यालय गुरैया में शुरू हुई बस सेवा

सांदीपनि विद्यालय गुरैया में शुरू हुई बस सेवा
शिक्षा
05-Nov-26
1457 विद्यार्थियों को मिलेगा आवागमन का लाभ

15 किलोमीटर तक के विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

छिन्दवाडा अपडेट

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सांदीपनि विद्यालयों में अब आवागमन की सुविधा का भी विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सांदीपनि विद्यालय गुरैया में आज बस सेवा प्रारंभ की गई। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने बसों को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया।

बस सेवा प्रारंभ होने से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यालय से 15 किलोमीटर तक की दूरी पर रहने वाले विद्यार्थी अब सुगमता से विद्यालय पहुंच सकेंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा का लाभ मिलने से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

विद्यालय में 1997 विद्यार्थी अध्ययनरत, 1457 विद्यार्थियों को मिलेगा बस सेवा का लाभ-उल्लेखनीय है कि सांदीपनि विद्यालय गुरैया में वर्तमान में कुल 1997 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 1457 विद्यार्थियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। इस सुविधा से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंचना आसान होगा तथा उनके नियमित आवागमन को भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा संबंधित शासकीय अमला उपस्थित था।
Share News On