Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्कूल में विद्यार्थयों को दी बेड टच और गुड टच की जानकारी

स्कूल में विद्यार्थयों को दी बेड टच और गुड टच की जानकारी
शिक्षा
05-Nov-26
’‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’के तहत छात्रों को किया जागरूक

छिंदवाड़ा अपडेट

शा हा से स्कूल चंदनगाव में सुरक्षित बचपन ‘उड़ान’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  किशोर  न्याय बोर्ड  की  प्रधान  न्यायाधीश अंजली  शाह  ने बच्चों को डिजीटल प्लेटफार्म में क्या कार्य करने चाहिए और क्या कार्य नहीं करने चाहिए साथ  ही गुड टच ,बैड टच की विस्तृत जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी,  सोमनाथ  राय  ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय तक पहुंच के संबंध में विस्तार से जानकारी  दी। छात्रों को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम  का संचालन शैली यादव ने किया ।
Share News On