केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी श्रद्धाजंलि
राजनीति
05-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार को सिहोर जिले के ग्राम जैत में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास स्थान पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान के निधन पर गहन दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की है। सांसद बंटी विवेक साहू ने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत श्रीमती काशीबाई चौहान को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।