Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव समापन

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव समापन
राजनीति
05-Nov-26
सांसद ने साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की

छिन्दवाड़ा अपडेट

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर को जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हेतु विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सांसद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी किये जाने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में चित्रकला, कविता लेखन, समूह लोकनृत्य ,सामूहिक लोकगीत,नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिता का आयोजनष् नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत थीम पर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों के विद्यालय एवं महाविद्यालय म सामाजिक संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुक्ला ग्राउंड के इंडोर हॉल में किया गया। 

इन्होंने जीते पुरस्कार

जिला स्तरीय युवा उत्सव के दौरान लोकनृत्य प्रतियोगिता में जय मानस समूह नृत्य इकलहरा प्रथम, लोकगीत में केंद्रीय विद्यालय छिंदवाड़ा प्रथम, कविता लेखन में श्रेष्ठा रोड़े विद्या भूमि प्रथम, चित्रकला में जन्मेजय रूसिया प्रथम, नुक्कड़ नाटक में केंद्रीय विद्यालय 2 प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता, उपविजेता विजेता सहित सहभागी प्रतिभागियों को सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा शील्ड, मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहित पोफली, गरिमा दामोदर, विश्वेंद्र सिंह बैस ने भी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु विशेष रूप से उपस्थित दी।  इस अवसर पर प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्णायक अवधेश तिवारी, विजय आनंद दुबे, नेमीचंद व्योम, रोहित रूसिया, तपन राज चौधरी, हेमंत झा, शंकर सिंह ठाकुर, अनुरक्ति चौरसिया, डॉ. मृदुला शर्मा, मोहिता जगदेव को भी सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश चौरसिया एवं आभार प्रदर्शन डीएसओ केके चौरसिया के द्वारा किया गया।  
Share News On