Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं
राजनीति
05-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व- धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों, व्यापारियों, मातृशक्ति एवं युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सेवा के भाव को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। दीपोत्सव का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता और मजबूत हो।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करें और जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश पहुंचाएं, ताकि त्योहार की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सकें। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव की रोशनी हर घर-आंगन को आलोकित करे तथा सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और खुशियों का नया सवेरा लेकर आए।
Share News On