Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जैतपुर में लगा 51 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 जैतपुर में लगा 51 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
05-Nov-26
307 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया

छिन्दवाड़ा अपडेट

100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उददेश्य गरीब मरीजों की सेवा करना है। यही संदेश लेकर छिन्दी भाजपा मंडल के ग्राम जैतपुर में आयोजित हुए 51 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पहुंचे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बालाघाट प्रभारी जगेन्द्र अल्डक सहित अन्य अतिथियों ने यह बात कही।      

सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन के अभियान के तहत ग्राम जैतपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने यहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की बिमारी का उचित समाधान करने के लिए कहा साथ ही इस शिविर में आए मरीजों से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की और उपस्थित जनसमुदाय को मोदी सरकार द्वारा की जा रही सेवा, सहयोग एवं समर्पण रूपी कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष देवी पाल व पवन बंजारा ने भी संबोधित किया। शिविर के दौरान कुल 307 मरीजों ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें 186 महिलाओं व बालिकाओं और 126 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मिलें 01 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। 

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

ग्राम जैतपुर में आयोजित हुए 51 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के सभापति प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, संजीव रंगू यादव, मंडल अध्यक्ष देवी पाल, पवन बंजारा, सरपंच जैतपुर जगन्नाथ उईके, जनपद सदस्य श्रीराम धुर्वे, मंडल महामंत्री करण सूर्यवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाचंद कवरेती, पूर्व मंडल महामंत्री विजय सूर्यवंशी,मंडल मिडिया प्रभारी विशाल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा से जानू भाई, बीएमओं डॉ. भुवनेश्वर कुमार, प्राचार्य अनुप कैचे सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
Share News On