Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ ने किया दिव्य दिवाली मिलन समारोह

भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ ने  किया दिव्य दिवाली मिलन समारोह
राजनीति
05-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ के द्वारा जुन्नारदेव में दिव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने लाभार्थी दिव्यांगजनों का सम्मान भी किया। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की दिव्यांगजन हितैषी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा दिव्यांग जनकल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी अरविंद कुमार बाथव थे। साथ ही आमंत्रित अतिथियों में जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोटे, सांसद प्रतिनिधि आश्रय जैन और समग्र दिव्यांग जन जागरूकता संगठन के जिलाध्यक्ष अमित इंगले भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता का पूजन करके की गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अरविंद कुमार बाथव ने मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के लिए विशेष भर्ती अभियान आरंभ किए जाने और केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग पेंशन में वृद्धि की घोषणा किए जाने की जानकारी दी। सांसद प्रतिनिधि आश्रय जैन ने सभागार में आए दिव्यांगजनों से उनकी समस्या जाना और उन्हे समाधान हेतु आश्वस्त कर आवेदन लिया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों ने शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे दिव्यांग जनों का सम्मान किया। 
Share News On