Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भारतीय वेशभूषा पहनकर विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में मनाया गया दीपोत्सव

भारतीय वेशभूषा पहनकर विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में मनाया गया दीपोत्सव
शिक्षा
05-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली, आकाशदीप और दीपों की भव्य छटा बिखरी नजर आई। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाने के साथ-साथ आकर्षक दीपों और दीपावली के शुभ प्रतीकों से विद्यालय को सुसज्जित किया।

उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपों की सजी कतारों और रंगोलियों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। इस पावन पर्व पर सुख-समृद्धि की प्रदायिनी मां लक्ष्मी का पूजन भी संपन्न हुआ।

आज के इस संपूर्ण आयोजन का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों के पारंपरिक परिधान रहे। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप छात्र कुर्ता-पैजामा और धोती-कुर्ता तथा छात्राएं सलवार-कुर्ती पहनकर पहुंचीं, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक विशिष्ट हो गया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, प्रशासिका डॉ. विजया यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव, प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Share News On