विनोद तिवारी बने रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
रोटरी अंतराष्ट्रीय मंडल के लर्निंग सेमिनार में किया सम्मान
छिंदवाड़ा
रोटरी अंतराष्ट्रीय मंडल के रोटरी वर्ष 2026-27 हेतु तीन दिवसीय असिस्टेंट गवर्नर लर्निंग सेमिनार गत दिवस राजस्थान के सवाई माधोपुर रणथंभोर में आयोजित किया गया था। सेमिनार में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी को वर्ष 2026 -27 का असिस्टेंट गवर्नर बनाया गया। तीन दिवसीय असिस्टेंट गवर्नर सेमिनार में आगामी वर्ष के डिस्टिक गवर्नर रोटे संस्कार कोठारी ने लर्निंग सेमिनार प्रशिक्षण में रोटे विनोद तिवारी को असिस्टेंट गवर्नर का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर बधाई दी।

इस वर्ष रोटरी क्लब के प्रति समर्पित सेवा भावी कार्यों को देखते हुए वर्ष 2026-27 हेतु रोटे विनोद तिवारी को बतौर असिस्टेंट गवर्नर के रूप में चार रोटरी क्लबो में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा, रोटरी क्लब छिंदवाड़ा प्राइड,रोटरी क्लब पेंच परासिया एवं रोटरी क्लब पांडुना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के डिस्टिक गवर्नर रोटे संस्कार कोठारी, रोटे दीप्ति कोठारी, डिस्ट्रिक गवर्नर सुशील मल्होत्रा, जम्मू कश्मीर से दुष्यंत चौधरी, राजस्थान से डिस्ट्रिक गवर्नर प्रज्ञा मेहता, पीजीडी धीरेन्द्र दत्ता सहित अन्य प्रशिक्षण प्रदान करने वाले अतिथियों ने आगामी वर्ष के नियुक्त असिस्टेंट गवर्नर,रीजनल कोडीनेटर, डिस्टिक सेकेरट्री सहित अन्य रोटेरियन को मार्गदर्शन प्रदान किया। रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा क्लब के सभी रोटेरियन साथियों ने क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद को आगामी वर्ष के असिस्टेंट गवर्नर बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।