Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महात्मा फुले की प्रतिमा खंडित करने वालों पर हो कानूनी कार्यवाही

महात्मा फुले की प्रतिमा खंडित करने वालों पर हो कानूनी कार्यवाही
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
छिंदवाड़ा

महात्मा फुले शिक्षण समिति द्वारा स्थानीय स्तर पर गृहमंत्री अमित शाह व जिला कलेक्टर को तेलंगाना राज्य में महात्मा फुले की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया। 

समिति संयोजक राजेश दोड़के ने कहा कि महात्मा फुले की अवमानना करना, मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है। महात्मा फुले ने अपने जीवनकाल में जात-पात और धर्म भेद को न मानते हुए सामाजिक और शैक्षणिक क्रांति के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। ओछी मानसिकता से किसी महापुरुष का कद छोटा नहीं किया जा सकता है। इस घटना की सर्वत्र निंदा होनी चाहिए,हम सभी मांग करते हैं कि, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर समिति के संयोजक राजेश दोडके, अध्यक्ष नामदेव सरोदे, अशोक अंबाडकर, सहादेव बन्नाईत,  अजाबराव दोडके, जित्तू सेमेकार, अलकेश चरपे व पदाधिकारी उपस्थित थे ।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।