कुलगुरु एवं पूर्व विधायक ने कार्यशाला व प्रयोगशाला का किया शुभारंभ
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
संपोषित दिनचर्या पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
छिंदवाड़ा/चौरई
शासकीय महाविद्यालय चौरई में संपोषित दिनचर्या विषय पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रो. इंद्रप्रसाद त्रिपाठी जी एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं. रमेश दुबे जी के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन कर किया गया। पूर्व विधायक श्री दुबे ने कॉलेज परिवार को इस सार्थक पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संपोषित दिनचर्या ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है ऐसे शैक्षणिक आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो.त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में संतुलित एवं संपोषित दिनचर्या अपनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ लक्ष्मीचंद बड़गैया, प्रो निखिल कानूनगो, प्रो सीताराम, प्राचार्य डॉ अमरचंद, डा एन के शुक्ला ने अपने विषय को प्रतिपादित किया ।
कार्यक्रम पश्चात कुलगुरु श्री त्रिपाठी व पूर्व विधायक श्री दुबे ने अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ वनस्पति शास्त्र विभाग के नवीन प्रयोगशाला का शुभारंभ किया इसके उपरांत अतिथियों ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और पुस्तक संग्रह, अध्ययन व्यवस्था एवं सुविधाओं की सराहना की साथ ही अतिथियों ने संपोषित दिनचर्या पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया ।
कार्यशाला की प्रस्तावना डॉ विकास शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई व आभार डॉ मुकेश ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यशाला में कॉलेज परिवार से डॉ राजेश कहार, डा रामकुमार उसरेठे , डॉ चंद्रशेखर उसरेठे , डॉ फरहद हक, लक्ष्मीकांत डहरवाल, जागृति कावड़े, भगवानदास जावरे समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विद्वान, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।