कुहिया में ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ
छिंदवाड़ा
23-Mar-26
जनअभियान परिषद चला रहा जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से जल के महत्व को जन जन तक पहुचाने हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम ग्राम कुहिया में किया गया। कार्यक्रम में सेवा संकल्प सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.चन्द्रकान्त विश्वकर्मा, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष गजेंद्र विश्वकर्मा, सचिव आदित्य मालवीय, परामर्शदाता श्यामल राव, परामर्शदाता आशीष साहू सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजनों को जल संवाद करते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। परामर्शदाता श्यामल राव ने बताया की हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। जल ही जीवन है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है।

समाजसेवी डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्रो में अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा जिससे भू संरक्षण के साथ जल संरक्षण भी होगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रस्फुटन समिति, ग्रामीणजन के साथ बीएसडब्लू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र अमित बरखानिया, चितेश डेहरिया, कामेश सूर्यवंशी, आयुशा सरसवार, शिवांगी साहू, संघमित्रा ढोले, शीतल श्रीवास, काजल मोहबे, जमुना, सपना मार्काे, वैष्णवी पहाड़े, वंदना देशमुख, का सराहनीय सहयोग रहा अंत में परामर्शदाता आशीष साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।