Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कलेक्टर ने कहा अवैध नशीले पदार्थों और नकली शराब पर कार्रवाई करें

 कलेक्टर ने कहा अवैध नशीले पदार्थों और नकली शराब पर कार्रवाई करें
छिंदवाड़ा
28-Oct-26
नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

छिन्दवाडा अपडेट

शासन के निर्देशानुसार नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के तारतम्य में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आज कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पाण्‍डेय की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम धीरेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय, जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन व स्वास्थ्य, आबकारी, जनसंपर्क, स्कूल शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री एवं उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही, विगत माह में संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेकर नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में आबकारी विभाग को नकली शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करने तथा इस संबंध में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Share News On