Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पातालेश्वर क्षेत्र में गुरूवार को बिजली सप्लाई रहेगी बंद

पातालेश्वर क्षेत्र में गुरूवार को बिजली सप्लाई रहेगी बंद
छिंदवाड़ा
28-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

म.प्र.पूर्व क्षेत्र  विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 33/11 के.व्ही., एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के रख-रखाव कार्य के कारण 29 अक्टूबर 2026 गुरूवार को 11 के.व्ही. एसआरटी-04 फीडर, फीडर कोड-7088 के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातरू 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. एसआरटी-04 फीडर, फीडर कोड-7088 के अंतर्गत पातालेश्वर, बारागधा मरघट, अन्नपूर्णा मंदिर, त्रिलोकी नगर शिवालय कॉलोनी, चौड़ा बाबा मंदिर, रेक पॉईण्ट काली चौक आदि से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।
Share News On