जुगांवाड़ा में लगा 42 वां स्वास्थ्य शिविर, 458 मरीजों का उपचार
स्वास्थ्य
28-Oct-26
19 गंभीर मरीजों को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया

छिंदवाड़ा अपडेट
दोनों जिलों में आयोजित हो रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पहुचने वाले हर मरीज का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाएंगा। गंभीर मरीजों को छिन्दवाड़ा सहित महानगरों में भेजकर उचित उपचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों देशवासियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में लगातार लगने वाले 100 शिविरों में आने वाले मरीजों का निःशुल्क और बेहतर ईलाज होगा। सांसद बंटी विवेक साहू का यह संदेश लेकर 42वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शिविरों में उपस्थित लोगों को यह बात बताई। शिविर का उद्घाटन ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बालाघाट प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन तिवारी व मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल के ग्राम जुगांवाड़ा में 42वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 458 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 255 महिलाओं व बालिकाआंे और 203 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 19 गंभीर मरीजों को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। शिविर के दौरान ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बालाघाट प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने अपने संबोधन में लोगों को बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में लगातार लगने वाले 100 शिविरों के दौरान हजारों आमजनों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। शिविर के माध्यम से गांव में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को जिला अस्पताल जाने की परेशानी से राहत मिली है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने और समय पर इलाज मुहैया कराने में बहुत मददगार साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना ही सांसद बंटी विवेक साहू का मुख्य उद्देश्य है, ऐसे शिविर आगे भी लगातार लगाए जाएंगे। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग तथा जिला चिकित्सालय से आए डॉक्टरों ने विभिन्न जांचें कीं और ग्रामीणों को आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, आंख, हड्डी, महिला एवं बाल रोग सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शिविर तक लाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
जुगांवाड़ा में आयोजित शिविर के दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, महामंत्री मदन वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष राधेलाल डेहरिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव, जुंगावाडा के सरपंच दुलीचंद यादव, भाजपा नेता नरेन्द्र माहोरे, बीएमओ डॉक्टर करुष ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।