Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कृषि उपज मंडी की अपील, उपज को बारिश से बचाने तिरपाल साथ लाए किसान

कृषि उपज मंडी की अपील, उपज को बारिश से बचाने तिरपाल साथ लाए किसान
कृषि जगत
28-Oct-26
बारिश में भीगा अनाज, किसान हुए परेशान

छिंदवाड़ा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में छिंदवाड़ा क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना को देखते हुए कृषि उपज मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि जो किसान भाई अपनी उपज (मक्का, गेहूं, सोयाबीन, चना आदि) बेचने मंडी ला रहे हैं, वे अपनी उपज को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित लाएं। मंडी परिसर में खुले में रखी उपज को ढकने के लिए तिरपाल साथ लेकर आएं एवं अपनी फसल की सुरक्षा के प्रति स्वयं सतर्क रहें।

सोयाबीन ने 7 हजार क्विंटल की दल से बिका

कृषि उपज मंडी की दैनिक आवक-भाव रिपोर्ट के अनुसार, मक्का की फसल 837 अनुबंध संख्या और 32863 बोरों की अनुमानित मात्रा के साथ न्यूनतम दर 2000 रूपए, उच्चतम दर 2837 रूपए और मॉडल दर 2780 रूपए रही। गेहूं की 183 अनुबंध संख्या और 4358 बोरों की अनुमानित मात्रा के साथ न्यूनतम दर 2801 रूपए, उच्चतम दर 3611 रूपए और मॉडल दर 3000 रूपए दर्ज की गई। सोयाबीन 30 अनुबंध संख्या और 301 बोरों की अनुमानित मात्रा के साथ न्यूनतम दर 6011 रूपए, उच्चतम दर 7221 रूपए और मॉडल दर 7100 रूपए पर बिकी। चना 5 अनुबंध संख्या और 18 बोरों की अनुमानित मात्रा के साथ न्यूनतम दर 6487 रूपए, उच्चतम दर 6951 रूपए और मॉडल दर 6721 रूपए रही। कुल योग के रूप में 1055 अनुबंध संख्या और 37540 बोरों की अनुमानित मात्रा दर्ज की गई है। इसके अलावा मंडी की सूचना के अनुसार शनिवार एवं रविवार को प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। प्रवेश का समय रात्रि 12 बजे से/लोडिंग समाप्ति के बाद से सुबह 09.30 बजे तक रहेगा तथा नीलाम प्रारंभ होने का समय सुबह 10 बजे है।  
Share News On