मक्का और चना में मामूली तो तुअर के दामों में आई तेजी
छिंदवाड़ा
23-Mar-26
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।

कृषि उपज मंडी कुसमेली में सोमवार को काम चालू हुआ। मंडी में गेंहू जहां न्यूनतम 2165 और उच्चतम 2753 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1525 न्यूनतम और 1903 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 5125 और अधिकतम 5471 रूपए प्रति क्विंटल तो चना 4265 रूपए न्यूनतम और 5375 रूपए प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिका। तुअर 5000-7600,मसूर 5799 और मटर 1700 रूपए प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिकी।