सरसों भावांतर भुगतान के लिए किसानों को करना होगा ये काम
कृषि जगत
23-Mar-26
कृषि उपज मंडी ने जारी किए दिशा निर्देश
छिंदवाड़ा
सरसों के लिए भावांतर भुगतान योजना 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है। इस योजना में 01 मार्च से योजना प्रारंभ दिनांक के मध्य कृषकों द्वारा मंडी में बेची गई सरसों की मात्रा को कम किया जाकर ही पात्रता तय की जायेगी। योजना का लाभ जिले की किसी भी मंडी में सरसों बेचने पर ही प्राप्त होगा, अन्य जिले के किसानों को नहीं। सरसों बेचने वाले किसानों को अनिवार्य रूप से अपने वाहन पर वाहन क्रमांक प्लेट लगाना अनिवार्य है।

प्रवेश द्वार पर किसान अपनी ट्राली रोककर सरसों के सैंपल के साथ प्रवेश पर्ची प्राप्त करेंगे। आधार कार्ड की छाया प्रति, किसान पंजीयन, वाहन क्रमांक प्लेट अनिवार्य है। सरसों के लिए मंडी प्रांगण में शेड क्र. 01 आरक्षित किया गया है। साफ सुथरी FAQ क्वालिटी की सरसों पर ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। योजना की जानकारी के लिए मंडी प्रांगण में ई-नाम के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क स किसान संपर्क कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार योजना मुख्य मंडी प्रांगण में ही संचालित होगी, उप मंडी प्रांगण में लागू नहीं होगी। योजना का लाभ नई सरसों पर ही प्राप्त होगा, पुराने सरसों पर नहीं। योजना पूर्णतः ऑनलाइन और रियल टाइम होगी, मैनुअल कार्य प्रतिबंधित है। योजना अंतर्गत नगद भुगतान प्राप्त करने पर योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा, भुगतान केवल online - NEFT, RTGS के माध्यम से ही मान्य होगा।