सांसद बंटी विवेक साहू ने कैंसर पीड़ित को दिलाई 3 लाख की आर्थिक सहायता
राजनीति
14-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

विगत दिनों छिंदवाड़ा निवासी मुरली विश्वकर्मा ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए बीमारी की जानकारी दी और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया एवं कैंसर के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेषित कर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित व्यक्ति के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ित व्यक्ति के ईलाज के लिए 3 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। उक्त राशि मिलने पर पीड़ित व्यक्ति का नागपुर में ईलाज हो सकेगा। सहायता राशि मिलने पर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।