डॉ. कृष्णा हरजानी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक
राजनीति
13-Oct-26
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी बधाई

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से डॉ. कृष्णा हरजानी को भाजपा मध्यप्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. कृष्णा हरजानी अपने अनुभव, चिकित्सकीय दक्षता और संगठनात्मक समर्पण के माध्यम से चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने तथा जनसेवा और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना संगठन की निरंतर विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉ. हरजानी की नियुक्ति से चिकित्सा प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी प्रयासों का लाभ पहुंचाने के कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के साथियों ने दी अपने प्रदेश सह संयोजक को बधाई। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने छिंदवाड़ा के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हर्जानी पर विश्वास जताते हुए प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है।इससे समस्त चिकित्सा जगत में हर्ष व्याप्त है।चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भी हर्षाेल्लास के साथ हरजानी जी को पहुंचकर बधाई दी।इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ हितेश मिश्रा,डॉ भोला यादव, डॉ मयंक साहू, डॉ राजेश राय एवं डॉ अरुण राव उपस्थित रहे।