वीबी जीरामजी एक्ट से बदलेगी गांवों की तस्वीर और होगा रोजगार का सृजन: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
30-Jan-26
छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला को सांसद ने किया संबोधित
छिन्दवाड़ा
भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में विकसित भारत गांरटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वीबी जीरामजी केवल एक सरकारी योजना नही बल्कि आने वाली पीढियां के उज्वल भविष्य का रोडमैप है। इससे जहां गांवों की तस्वीर बदलेगी वही गांवों में ही रोजगार का सृजन भी हो सकेंगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनायें अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुंच रही है। जिससे गांव, गरीब, किसान और श्रमिक सशक्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस तरह एसआईआर मे सक्रिय रूप से कार्य किया है उसी तरह से अब इस वीबी जीरामजी अभियान को जन आंदोलन बनाते हुये घर-घर तक इसकी जानकारी पहुचायें, ताकि हर नागरिक विकास की इस यात्रा में सहभागी बन सके। प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान दे।
सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
सांसद श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबो के उत्थान में काम कर रही है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के परिणाम स्वरूप 25 करोड़ नागरिक गरीबी से मुक्त हो चुके है। पिछले एक दशक में सरकार द्वारा गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण कराया गया है। जिसमें से 32 लाख मकान केवल पिछले एक वर्ष में ही बनाए गए है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत केवल पॉंच वर्षों में 12.5 करोड़ नए परिवारों तक नल से जल पहुंचा है। उज्जवला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक परिवारों को एल.पी.जी कनेक्शन दिए गए है। पहले जहां सामाजिक सुरक्षा केवल 25 करोड़ नागरिकों तक सीमित थी जो कि आज लगभग 95 करोड़ भारतीय सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में है।
सांसद श्री साहू ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से केवल एक वर्ष में 6.75 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंची है। पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। देश में 330 मिलीयन टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। 150 मिलियन टन चावल उत्पादन के साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन चुका है और 200लाख टन मछली उत्पादन के साथ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक देश भी बना है।
स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के तहत मोदी सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य को शासन के केन्द्र में रखा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश भर में 11 करोड़ से अधिक निःशुल्क अस्पताल उपचार प्रदान किए गए है। जिनमें पिछले वर्ष ही 2.5 करोड़ गरीब लाभार्थी शामिल है। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए मध्यम वर्ग का सशक्तिकरण किया गया है। सरकार द्वारा 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने का ऐतिहासिक निर्णय मध्यम वर्ग के लिए अभूतपूर्व राहत देने वाला है। नई पीढ़ी की जी.एस.टी. सुधारों से देश के नागरिकों को लगभग 1लाख करोड़ की बजत प्राप्त हुई है।
प्रमुख वक्ताओं ने रखी अपनी बात
इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही इस अभियान की सबसे मजबूत कडी है, जो योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने इस अभियान को गरीबी मुक्त, रोजगार युक्त, स्वयंपूर्ण एवं स्वावलंबी गांव के निर्माण का माध्यम बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि विकसित भारत जनजागरण अभियान के माध्यम से संगठन की जिम्मेदारी और भी बढ जाती है। उन्होने विश्वास जताया कि जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यशाला में इस अभियान को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला को भाजपा जिला महामंत्री विजय पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सक्सेना, लखन वर्मा, संजय पटेल, शिव पटेल, आशीष ठाकुर, बसंत चौबे, टीकाराम चंद्रवंशी, संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, लीला बजोलिया, रमाकांत पटेल सहित कार्यशाला में अन्य मंडल अध्यक्षगण सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे।