Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शिवपुरी के कृषि छात्रों ने सीखा मशरूम का उत्पादन

शिवपुरी के कृषि छात्रों ने सीखा मशरूम का उत्पादन
शिक्षा
30-Jan-26
छिंदवाड़ा

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी में कृषि विषय के छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत मशरूम उत्पादन की व्यवसायिक प्रक्रिया बताई गई। विद्यालय के लगभग 62 छात्र-छात्राओं ने इस विशेष व्यवसायिक कार्यशाला में भाग लिया। इस मशरूम अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

भविष्य की नींव है रोजगार की भावना को साकार करते हुये विद्यार्थियों को आधुनिक एवं लाभकारी कृषि तकनीकी की जानकारी दी जा रही है। कृषि विषय के व्यवसायिक शिक्षक ओमनारायण डेहरिया ने विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया जैसे - कच्चे माल की तैयारी, स्पॉनिंग, देखभाल, उत्पादन एवं विपणन का व्यवहारिक मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया बताई। यह संपूर्ण गतिविधि विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई। व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत मशरूम उत्पादन के अभ्यास से विद्यार्थी न केवल रोजगार योग्य बनेंगे, बल्कि भविष्य में स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज एवं देश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे ।
Share News On