Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हिंदू सम्मेलन के पूर्व नगर में निकाली भव्य मोटरसाइकिल रैली

हिंदू सम्मेलन के पूर्व नगर में निकाली भव्य मोटरसाइकिल रैली
छिंदवाड़ा
30-Jan-26
31 को चंदन नगर में और 1 फरवरी को महाजन लॉन 2 में होगा सम्मेलन

छिंदवाड़ा

नगर के षष्ठीमाता उपनगर एवं चंदन गांव उपनगर में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज दोनों उपनगरों में एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस मोटरसाइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के आमजन को शनिवार एवं रविवार को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया गया।

जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि शनिवार, दिनांक 31 जनवरी को चंदन गांव उपनगर में महाजन लॉन-2, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं रविवार 1 फरवरी को षष्ठीमाता उपनगर का विशाल हिंदू सम्मेलन कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान में संपन्न होगा।

शुक्रवार को आयोजित मोटरसाइकिल यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें हिंदू समाज की एकता, संस्कृति एवं धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से दोनों दिनों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Share News On