Home News Helpline Classified Jobs About Contact

किसानों को आर्थिक रूप से दस वर्ष पीछे धकेल चुकी भाजपा सरकार: नकुलनाथ

किसानों को आर्थिक रूप से दस वर्ष पीछे धकेल चुकी भाजपा सरकार: नकुलनाथ
राजनीति
29-Oct-26
वर्ष 2025 में पूर्ण होने वाली परियोजना आज भी अधूरी पड़ी है

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कन्हान सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना पर वाहवाही लूटने वाली भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले के किसानों को आर्थिक रूप से 10 साल पीछे धकेलने वाले किस बात का श्रेय ले रहे हैं। वर्ष 2025 में पूर्ण होने वाली परियोजना आज भी अधूरी पड़ी है क्या इस बात का श्रेय लिया जा रहा है ? या फिर किसानों को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान पहुंचाने पर तालिया पीट रहे हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह कि जिस बहुउद्देशीय परियोजना का भाजपा सरकार ने पहले बजट रोका फिर तमाम अड़चने डाली और काम रूका रहा तब किसी ने आवाज क्यों नहीं उठाई।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने रू. 5470 करोड़ स्वीकृत कर कन्हान सिंचाई  कॉम्प्लेक्स की योजना स्वीकृत की थी, जो एक वर्ष पूर्व 2025 तक पूर्ण होकर छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले किसानों को पानी मिलना था, जो आज भी नहीं मिला है, इसकी जवाबदेही लेने की बजाए झूठा श्रेय लेने में जुटी भाजपा से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि विकास विजन से आता है, किसी भी परियोजना का फंड रोकने और फिर उसे जारी करने से नहीं उससे जनता और जनता के टैक्स की राशि का नुकसान होता है। समझने वाली बात यह है कि जो काम अभी पूरा नहीं हुआ, वह कब पूरा होगा इसकी भी कोई निश्चित तारीख अभी तक सरकार ने नहीं दी है। परियोजना कब पूरी होगी, किसान भाइयों को इसका लाभ कब व कैसे मिलेगा यह अभी तक तय नहीं है, लेकिन भाजपा पूरा श्रेय लेगी यह तय है।

पहले परियोजना का पैसा रोक दिया और अब 2600 करोड़ की रूकी हुई राशि को जारी होने पर श्रेय ले रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि इन लोगों ने इस बहुउद्देश्यी परियोजना को दस वर्ष पीछे कर दिया है। अब सवाल यह उठता है कि परियोजना के बचे हुए 3000 करोड़ कब मिलेंगे। किसान जो 10 साल पीछे हो गए उसका दोषी कौन है  और महंगाई बढ़ने से जो लगात बढ़ गई उसका क्या होगा, इस परियोजना को लेकर अब सवाल अनेक है, लेकिन उधर से सिर्फ श्रेय व झूठ ही सामने आ रहा है।  
Share News On