Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अति उत्साह में राजनीतिक मर्यादाएं न लांघें सुनील उइके : शेषराव यादव

अति उत्साह में राजनीतिक मर्यादाएं न लांघें सुनील उइके : शेषराव यादव
राजनीति
29-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट 

 भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सुनील उइके के कथित धमकी भरे रवैये पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अति उत्साह में आकर और अपनी स्वामीभक्ति सिद्ध करने के लिए जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने से परहेज करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक दबाव बनाकर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का अधिकार नहीं है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि राजनीति जनसेवा का माध्यम है, न कि लोगों को भयभीत करने और उन पर दबाव बनाने का। यदि किसी नेता को अपनी राजनीतिक निष्ठा प्रदर्शित करने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं को धमकाने की आवश्यकता पड़ रही है, तो यह राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का सम्मान करना और विरोधी विचारों को सुनना ही स्वस्थ राजनीति की पहचान है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस आज देशभर में अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता और जनविश्वास को लेकर संघर्ष कर रही है। ऐसे समय में धमकी और दबाव की राजनीति से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेताओं को दूसरों पर दबाव बनाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए और जनता के बीच अपने काम तथा नीतियों के आधार पर विश्वास अर्जित करने का प्रयास करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने स्पष्ट कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। जनता और कार्यकर्ताओं को डराने या उनकी आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। राजनीति में पद, प्रभाव और सत्ता का अहंकार नहीं, बल्कि जनसेवा, संवाद और जनविश्वास महत्वपूर्ण होते हैं।

Share News On