Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद लेंगे आज नगर निगम में लेंगे जल समीक्षा बैठक

सांसद लेंगे आज नगर निगम में लेंगे जल समीक्षा बैठक
छिंदवाड़ा
29-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू आज 30 अक्टूबर को जहां नगर निगम छिन्दवाड़ा में जल समीक्षा की बैठक लेंगे वहीं मोहन नगर में संचालित सांसद निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे। सांसद बटकाखापा के ग्राम चुरी साजवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू आज सुबह 10 बजे नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा में जल समीक्षा की बैठक लेंगे। सुबह 11ः30 बजे मोहन नगर में संचालित सांसद निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। दोपहर 1 बजे बटकाखापा के ग्राम चुरी साजवा में आयोजित 44वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए चर्चा करेंगे।
Share News On