Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पंच परिवर्तन का संदेश लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर रहे दुबे बंधु

पंच परिवर्तन का संदेश लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर रहे दुबे बंधु
छिंदवाड़ा
29-Jan-26
पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली व मोहन रोड़े  ने  साईकिल यात्रियों का किया आत्मीय स्वागत

 छिंदवाड़ा 

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा पर निकले डॉ.आनंद दुबे एवं देवेंद्र दुबे का छिंदवाड़ा आगमन पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली एवं मोहन रोड़े  द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया ।

पंच परिवर्तन  का बोध, आत्मगौरव, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा निकाली गई है यह यात्रा राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने का माध्यम है ।

इस दौरान पूर्व छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली के साथ मोहन रोड़े, संकट मोचन शिशु मंदिर के प्राचार्य विजय साहू , कृष्णगोपाल हीराऊ, विजय गुरव, सार्थक मिलिंद पोफली,मंगेश कपाले, सुशील सूर्यवंशी, श्रीराम आठले, सुरेन्द्र विनोदे, समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।
Share News On