Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

वीबी जी राम जी को लेकर भाजपा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को

वीबी जी राम जी को लेकर भाजपा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को
छिंदवाड़ा
29-Jan-26
30 जनवरी, दोप. 12 बजे भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में होगा सम्मेलन

छिंदवाड़ा

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए गारंटी विधेयक 2025 के जिला संयोजक एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि  30 जनवरी, शुक्रवार दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छिंदवाड़ा में जिला सम्मेलन रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, विधायक राजा कमलेश शाह सम्मेलन को संबोधित करेंगे ।

श्री पटेल ने बताया कि सम्मेलन में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल स्तरीय टोली के संयोजक, सहसंयोजक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत, जनपद पंचायत के जीते हारे प्रत्याशी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व संचालक, जिला सहकारी भूमि विकास बैंक के पूर्व संचालक, कृषि उपज मंडी के पूर्व संचालक, विपणन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे ।

श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री तथा पूर्व मंडी अध्यक्ष पंडित बसंत चौबे, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शिव पटेल सहसंयोजक नियुक्त किए गए है।

वी बी - जी राम जी के जिला संयोजक संजय पटेल ने सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं दायित्वों कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया हैं।
Share News On