Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

लापरवाह डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ पर प्रशासन हुआ सख्त

लापरवाह डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ पर प्रशासन हुआ सख्त
छिंदवाड़ा
29-Jan-26
कलेक्टर ने कमिश्नर को लिखा पत्र, वेतन रोकने की सिफारिश

छिंदवाड़ा

जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के मूड़ में दिखाई दे रहा है। विगत दिनों आईसीयू में हुए घटनाक्रम को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर को पत्र लिखकर वेतन रोकने सहित अन्य कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

जिला कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने जिला अस्पताल के आईसीयूआई में ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ पर कार्रवाई करने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने अनुशंसा की है कि डॉ. योगेन्द्र राहंगडाले, डॉ. निधि माखीजा, डॉ. दिव्या घाघरे, डॉ. शिवानी साहू, डॉ. एमपी यादव, नर्सिंग स्टाफ में दुर्गा नागवंशी, अर्चना डेहरिया, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. फहीम खान से अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की है। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने पत्र में कुछ डॉक्टरों की वेतन वृद्धि रोकने के साथ कुछ का 15 दिन व कुछ का एक माह का वेतन रोकने की अनुशंसा की है। 

सांसद बंटी विवेक साहू का निरीक्षण रंग लाया

विगत दिनों आईसीयू में एक वृद्ध महिला इंदिरा बाई मानकर सहित अन्य बुजुर्गों की मौत का जिम्मेदार मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की घोर लापरवाही पर लगाया था। परिजनों का कहना था कि हमारे लाख निवेदन के बावजूद न तो कोई डॉक्टर मरीज को देखने आया और न ही मौके पर नर्सिंग स्टाफ की मदद मिली जिससे हमने अपने परिजनों को खो दिया। इस मामले ने मीडिया में काफी तूल पकड़ा जिसके बाद जिले के सांसद बंटी विवेक साहू ने तुरंत ही जिला अस्पताल का दौरा किया और जिला अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल कॉलेज के डीन से बैठक कर मामले की पूरी पड़ताल की। उन्होंने तुरंत ही कलेक्टर हरेन्द्र नारायण से मामले में बात कर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने कहा था। उसी का परिणाम है कि कलेक्टर ने कमिश्नर को लापरवाह डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की अनुशंसा की।


Share News On