Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चंदन नगर में 31 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन

चंदन नगर में 31 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन
छिंदवाड़ा
29-Jan-26
छिंदवाड़ा।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, चंदन गांव उपनगर, छिंदवाड़ा द्वारा दिनांक 31 जनवरी को महाजन लॉन टू नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में एक भव्य एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस भव्य सम्मेलन में संत  समाज से संत नागेंद्र ब्रह्मचारी  का उद्बोधन उपस्थित जन मानस एवं  समाज को प्राप्त होगा।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना, भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना तथा युवाओं को संस्कारवान जीवन की दिशा प्रदान करना है। सम्मेलन प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर ,कन्या पूजन, गौमाता पूजन, भूमि के पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो से होगा । सम्मेलन हेतु विभिन्न क्षेत्रों से कलश यात्रा ,सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगी। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के सभी सनातन धर्मावलंबियों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन के समापन  के पश्चात समरसता भोज  की व्यवस्था रहेगी।
Share News On