Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रासेयो स्वयंसेवकों लकड़ाई जम्होड़ी शिविर में किए सेवा कार्य

रासेयो स्वयंसेवकों लकड़ाई जम्होड़ी शिविर में किए सेवा कार्य
छिंदवाड़ा
29-Jan-26
22 से 28 जनवरी तक 50 रोसेयो स्वयंसेवकों ने लिया भाग

छिंदवाड़ा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विशेष शिविर का आयोजन गोद ग्राम जम्होड़ी लकड़ाई में 22 से 28 जनवरी तक आयोजित किया गया। संस्था के प्राचार्य राजेश कुमार सनोड़िया के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रहलाद मालवीय के निर्देशन में इस विशेष शिविर का समापन हुआ। मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर आधारित 50 एन एस एस सहभागिता के साथ एनएसएस के प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम अधिकारी प्रहलाद मालवी ने बताया गया कि इन 7 दिनों में प्रथम दिन स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक शाला में सोख्ता गड्ढा एवं सीमेंट की सीढ़ियां बनाई गई दूसरे दिन स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला एवं मंदिर परिसर  ग्राम जमोड़ी लकड़ाई में पॉलिथीन बीन कर पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया। तीसरे दिन 24 जानवरी को वृक्षारोपण का कार्यक्रम के अंतर्गत पाठशाला एवं मंदिर परिसर में नीम जामुन सप्त ऋषि बादाम गुलमोहर कचनार आदि पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो नारों के साथ संपूर्ण ग्राम में मतदाता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की रैली निकालकर बड़े हर्ष और उत्साह के गणतंत्र दिवस मनाया गया। 

27 जनवरी को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली निकाल कर छोड़ो छोड़ो नशा छोड़ो के नारों के साथ ग्राम में नशे के दुष्परिणामके प्रति लोगों को जागरूक किया गया। शिविर का समापन 28 जनवरी को ग्राम के सरपंच एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार सनोदिया एवं प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के स्टाफ की उपस्थिति में स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश चौरासे द्वारा गीत एवं गजलों के माध्यम से किया गया। शिविर समापन के अवसर पर  सुरेखा साहू, रंजीत रघुवंशी, बसंत बघेल, माधुरी रैकवार, विनीता सनोड़िया, ज्योति भावरकर, राकेश पटेल, सरिता चौरसिया, माया शर्मा, एहसान अली, मंजू डेहरिया, सारना के कार्यक्रम अधिकारी रोहित राम टेखर,े वाहिद खान, शोएब खान, आसिफ मंसूरी, संजीव सक्सेना, सुधीर डेहरिया उपस्थित थे ।
Share News On