भीम सेना ने संदिग्ध मौत पर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
29-Jan-26
छिंदवाड़ा
भीम सेना सामाजिक संगठन के नेतृत्व में चांद थाने के अंतर्गत दलित परिवार की युवती की हत्या की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर तत्काल उनकी गिरफतारी की मांग की गई। जिला अध्यक्ष शिवम पहाड़े ने बताया कि चौरई क्षेत्र के ग्राम नवेगांव (मदरिया) की रहने वाली मृतिका चाँदनी दर्शनिया के परिवार के पिता और भाई का आरोप है कि 14 जनवरी को पिता, भाई उनकी बेटी चाँदनी को शंकरवन मेला लेकर गये थे जहाँ पर ग्राम के ही कुछ युवक के द्वारा हाथ पकड़कर छेडखानी की गयी जिसका विरोध परिवार द्वारा किये जाने पर युवकांें द्वारा धमकी देकर चाँद में रास्ते में रोककर गाली गलौच धूमा झटकी की गयी जिसकी मौखिक शिकायत परिवारजन व मृतिका चाँदनी द्वारा चाँद थाना में घटित घटना से अवगत कराया गया था। ज्ञापन में बताया गया कि थाने से बाहर आते ही चाँदनी को 6-7 लड़कों ने जबरन उठाकर गाड़ी में बैठाकर यह कहते हुये कि तुमसे जो बने कर लेना तुम्हारी बेटी अब नहीं मिलेगी और लगभग आधा घंटे पश्चात् चाँदनी के परिवार को फोन पर बताया गया कि ग्राम बाड़ीबाड़ा में एक्सीडेंट हो गया है और चाँदनी की मृत्यु हो गयी है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को चाँद पुलिस के द्वारा अगर समय रहते तात्कालिन कार्यवाही की जाती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि थाना के सामने खडे़ होने पर पुलिस थाना से उनको भगाया भी जा रहा था। उक्त घटना के बाद चाँद थाना प्रभारी द्वारा बोला गया कि बयान हमारे हिसाब से दो पूरी घटना की जांच हम नहीं कर पायेंगे जिससे पीड़ित परिवार में पुलिस थाना चाँद से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है और आज तक इस घटना में सम्मिलित किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गयी । जय भीम सेना संगठन ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग सहित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच टीम गठित करके दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही के तहत एफ.आई.आर.दर्ज कर जितने भी लोग दोषी है उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाये एवं वैधानिक कार्यवाही नहीं करने पर संगठन आने वाले समय में अन्य समाज एवं संगठनों के द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जिसकी समस्त जबावदारी शासन प्रशासन की होगी ।
संगठन प्रमुख शिवम पहाड़े, श्रीमती अरूणा तिलंते, डॉ. मुरारीलाल कनोजिया, राजकुमार खड़से, दिनेश इवनाती, पवन सरयाम, मिथुन धुर्वे, पप्पू मण्डराह, मनीष मृदुलकर, विनोद दर्शनिया, सुमित दर्शनिया, गणेश प्रसाद दर्शनिया, तेजलाल निवारे, श्रीमती सुषमा दर्शनिया, सरिता निवारे, किरण कुमरे, संध्या दर्शनिया, आरती चौधरी, गीता निवारे, प्रदीप कोचे, बंटी मण्डराह, किशोर बंशकार, ललित चौरे, देवकरण पहाड़े, लक्ष्मीचंद निवारे, अतरलाल कोलारे, भारत साहू, आशा तिलंते, ओमप्रकाश सेवतिया, संतोष दर्शनिया महेन्द्र दर्शनिया, विकास सातनकर, सुरेन्द्र निवारे, विनोद निवारे, राजेश सतनामी एवं परिवारजनों के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।