Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

31 को बढ़ई समाज गुरैया ढाना में मनाएगा श्री विश्वकर्मा प्राकट्योत्सव

31 को बढ़ई समाज गुरैया ढाना में मनाएगा श्री विश्वकर्मा प्राकट्योत्सव
धर्म
29-Jan-26
छिंदवाड़ा

श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति के तत्वाधान में भगवान  विश्वकर्मा प्रकटोत्सव समारोह भव्य रूप से श्री विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम आयोजित किया कर रहा है। 31 जनवरी, शनिवार को भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव जिले भर के सभी सामाजिक बंधु एकत्र होकर गुरैयां ढाना शास.स्कूल के पास सुबह 11 बजे से हवन पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ सामाजिक बंधुओ द्वारा किया जाएगा ।

संगठन के संरक्षक लेखराम विश्वकर्मा एवं मुरलीधर  विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी का अभिषेक एवं हवन पूजन ,सामाजिक  चर्चा , युवाओं की सहभागिता ,अध्यक्षीय उद्बोधन,के पश्चात भोजन महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया है कि भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकट उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आराध्य श्रृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करे। इस वर्ष संपूर्ण कार्यक्रम श्री विश्वकर्मा समाज के निर्मानाधीन सामुदायिक भवन गौरैया ढाना में आयोजित किए जाएंगे।
Share News On