Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जान-माल के नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे आपदा मित्र

जान-माल के नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे आपदा मित्र
छिंदवाड़ा
28-Oct-26
छिंदवाड़ा में ‘आपदा मित्रों’ का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

द्वितीय बैच के लिए 29 से 30 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

छिंदवाड़ा अपडेट

स्थानीय होमगार्ड कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित आपदा मित्रों का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला कलेक्टर व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हरेंद्र नारायण के निर्देशन और अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समापन समारोह में जिला होमगार्ड कमांडेंट स्नेहलता पाठ्या विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से निपटने की मिली ट्रेनिंग

समारोह को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आपदाएं पूर्व सूचना देकर नहीं आतीं, ऐसे में मौके पर मौजूद व्यक्ति द्वारा दी गई त्वरित प्राथमिक मदद किसी की जान बचाने में निर्णायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि जिले में सर्पदंश की घटनाएं अधिक होती हैं और सही समय पर प्राथमिक उपचार व अस्पताल पहुंचाने से कई जानें बचाई जा सकती हैं। इसके अलावा, उन्होंने श्राहवीर योजनाश् के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और छोटी-छोटी आपदाओं को नजरअंदाज न करने का संदेश दिया।

जिला होमगार्ड कमांडेंट स्नेहलता पाठ्या ने कहा कि जिले में प्राकृतिक और मानव-जनित आपदाओं के दौरान एसडीईआरएफ (ैक्म्त्थ्) टीम का सहयोग करने के लिए आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि वे संकट के समय समाज को अपनी सेवाएं देकर जान-माल के नुकसान को न्यूनतम कर सकें।

प्रशिक्षण में सिखाई गईं जीवन रक्षक तकनीकें

इस प्रथम बैच में कुल 125 आपदा मित्रों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सात दिवसीय इस शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सर्पदंश, बाढ़, आगजनी, भूकंप, सीपीआर, प्राथमिक उपचार, रबर बोट तैयार करने की विधि, टेंट लगाने की प्रक्रिया और आपदा के समय उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का अभ्यास के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी 125 प्रशिक्षित आपदा मित्रों को आपदा मित्र किट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में होमगार्ड के एएसआई वुदमान धुर्वे, मेजर आर.पी. सिगोतिया तथा एसडीईआरएफ के सैनिकों सुमित शर्मा, दीपेंद्र वरकड़े, सचिन विश्वकर्मा, अंकित पांडे, राजा मर्सकोले, प्रवीण धुर्वे, स्पर्श यादव का सराहनीय योगदान रहा।

द्वितीय बैच के लिए पंजीकरण शुरू

प्रथम बैच की सफलता के बाद अब द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 10वीं या उससे अधिक शिक्षित, तैराकी जानने वाले तथा 18 से 40 वर्ष की आयु की योग्यता रखने वाले इच्छुक स्वयंसेवी इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर की शाम तक स्थानीय होमगार्ड कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं।
Share News On