Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

उमरानाला पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिल और लैपटॉप बरामद किया

उमरानाला पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिल और लैपटॉप बरामद किया
क्राइम
17-Jul-26
करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

छिंदवाड़ा/मोहखेड़। 

थाना मोहखेड़ अंतर्गत चौकी उमरानाला पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक लैपटॉप बरामद किया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को ग्राम लिंगा निवासी 21 वर्षीय यश कराड़े की शिकायत पर थाना मोहखेड़ में अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मामले की जांच के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामेश्वर प्रसाद चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ निरीक्षक विजयराव माहोरे के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

चौकी प्रभारी उमरानाला उप निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उप निरीक्षक भगवत तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संतोष बघेल, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे तथा आरक्षक संजय ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बीसापुर कलां निवासी 28 वर्षीय गन्ना उर्फ गणेश प्रसाद कुमरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सघन पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से थाना कुण्डीपुरा क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, बीसापुर लोनीया क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल तथा डेल कंपनी का एक लैपटॉप बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Share News On