19 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर रहेगा स्थानीय अवकाश
छिंदवाड़ा
16-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट
राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा छिन्दवाड़ा जिले में कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश के तहत 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा (महानवमी) पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।