Home News Helpline Classified Jobs About Contact

यातायात व्यवस्था सुधारने ईएलसी चौराहा पहुंचे कलेक्टर

यातायात व्यवस्था सुधारने ईएलसी चौराहा पहुंचे कलेक्टर
छिंदवाड़ा
16-Oct-26
चौराहे की संरचना, डिवाइडर और ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

छिन्दवाडा अपडेट

रोड सेफ्टी के तहत शहर के ई.एल.सी. चौराहे पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर  हरेंद्र नारायन ने पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के साथ चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान चौराहे पर यातायात के सुचारू संचालन में आ रही समस्याओं का जायजा लेते हुए व्यवस्था में आवश्यक सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने चौराहे की वर्तमान संरचना और यातायात की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नागपुर रोड से फव्वारा चौक एवं कलेक्ट्रेट मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए चौराहे की संरचना में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए। इसके तहत डिवाइडर की स्थिति एवं लंबाई, ट्रैफिक सिग्नल, वाहनों के मुड़ने की व्यवस्था और यातायात के सुचारू संचालन से जुड़े अन्य बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने नगर निगम के इंजीनियरों को चौराहे की स्थिति और यातायात के दबाव का आंकलन कर सुधार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि जाम की समस्या कम हो और दुर्घटनाओं की आशंका घटने के साथ नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
Share News On