Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

25 लाख से अधिक की फसल खरीदी, अब व्यापारी नहीं दे रहा किसानों को पैसा

25 लाख से अधिक की फसल खरीदी, अब व्यापारी नहीं दे रहा किसानों को पैसा
राजनीति
17-Jul-26
किसान कांग्रेस ने उठाई आवाज, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा

जिले के मोहखेड़ ब्लॉक के 6 ग्राम कोडामऊ, पालामऊ, केकड़ा, तिकाड़ी, चिखली व बीसापुर के अनेकों मक्का उत्पादक किसान बेची हुई उपज के शेष भुगतान के लिए लगातार भटक रहे हैं। जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में पीड़ित किसानों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर खरीदा व्यापारी से बकाया भुगतान कराने की आग्रह किया।

सौंसर विधायक विजय चौरे व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसान कांग्रेस ने पीड़ित किसानों के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया।  सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में मोहखेड़ ब्लॉक के छह गांव के अनेकों किसानों ने व्यापारी राजा निवासी गाड़रवाड़ा भाजीपानी को 15 सौ क्विंटल मक्का 17 सौ रुपए के मूल्य से बेचा था। जिसका लगभग 6-7 माह बीत जाने के बाद भी किसानों का लभग 25 लाख रुपए से अधिक की राशि व्यापारी पर शेष है जिसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है। किसान लगातार बकाया राशि भुगतान व्यापारी ने नहीं किया। किसानों ने मांग की है कि मक्का उपज की बकाया राशि का व्यापारी से तत्काल भुगतान कराया जाए साथ ही इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले व्यापारियों का जिले में व्यापार करने से रोका जाए।

ज्ञापन सौंपते समय किसान कांग्रेस के पदाधिकारी देवकरण पटेल, अजुर्न वानखेड़े, गुलाब चौधरी, मुकेश भादे, अशोक फरकारे, योगेश सातनकर व पीड़ित किसान आनन्दराव, आकाश पवार, सालिकराम पवार, सुरेश लोखंडे, गंगाधर लोखंडे, शोभित रघुवंशी, राजू कुभरे, परसराम पाटिल, विजय लोखंडे, संजय चन्द्रवंशी, रहैया चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी, अरूण बोरकर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
Share News On