दुर्गा मंदिर और शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे नकुलनाथ
राजनीति
17-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सांसद नकुलनाथ सौंसर पहुंचकर स्व. सुखमन बेंडे निवासी वार्ड क्रमांक 02 सौंसर, स्व. दिलीप गुर्वे निवासी बेरडी, स्व. दामोदर व्यास निवासी बेरडी व स्व. निजाम भाई सौंसर के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं प्रगट की। शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और कांग्रेस परिवार की ओर से संबल दिया। रंगारी निवासी भागवत महाजन के निवास पहुंचकर परिवारजनों से भेंट की।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सौंसर के सिद्ध भवानी माता मंदिर में माता रानी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सिद्ध सिमरिया धाम संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में माथा टेककर धर्मानुरागी नकुलनाथ ने पूजा अर्चना कर जिले, नगर, प्रदेश व देशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि व सभी के स्वास्थ्य जीवन की कामना की।
18 अक्टूबर का दौरा कार्यक्रम
18 अक्टूबर 2026 रविवार को पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11 बजे चौरई नगरपीठ माता रानी के दर्शन व पूजन अर्चन करेंगे। इसके उपरांत नकुलनाथ चौरई विधायक कार्यालय पहुंचेंगे जहां वे कांग्रेस पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे चौरई विधानसभा के सिद्ध कपुर्दा धाम पहुंचकर देवी दर्शन, पूजन अर्चन करेंगे। सांय 6.30 बजे स्थानीय दुर्गा पंडालों में पहुंचकर देवी दर्शन व पूजन के उपरांत रात्रि 09 बजे छोटी बाजार में आयोजित प्रसिद्ध श्री रामलीला मंचन स्थल पहुंचेंगे।