Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने सांसद भेंट की पत्रिका

वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने सांसद भेंट की पत्रिका
छिंदवाड़ा
17-Jul-26
छिन्दवाड़ा

वीर मेमोरियल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अपने प्रमुख 5 उद्देश्यों को लेकर पत्रिका का प्रकाशन किया है। शुक्रवार को सांसद कार्यालय पहुंचे फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की और उन्हें पत्रिका की एक प्रति भेंट की। 

फाउंडेशन के अध्यक्ष रविकांत अहिरवार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा बाल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता, पर्यावरण सरंक्षण, जीव रक्षा एवं जागरूकता अभियान, शिक्षा एवं सामाजिक चेतना अभियान एवं खेल, प्रतिभा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव विक्रम अहिरवार, सदस्यगण हजारी लाल सोनी, विश्वेन्द्र बैस, करण चौरिया सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
Share News On