अंतिम छोर में बसे आदिवासियों को मिल रहा सरकरी योजनाओं का लाभ: सांसद
स्वास्थ्य
17-Oct-26
31 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 735 मरीजों का उपचार, 13 मरीजों को किया जिला अस्पताल रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट
सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला के अंतर्गत हर्रई विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले भाजपा मण्डल सुरलाखापा के ग्राम कोहपानी में 31 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। शिविर के दौरान कुल 735 मरीजों ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें 450 महिलाओं व बालिकाओं और 285 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मरीजों की जांच के दौरान मिले 13 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
ग्राम कोहपानी में आयोजित 31 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तबसे अंतिम छोर में बसे आदिवासी और ग्रामीण बंधुओं को भी हर योजना का लाभ मिल रहा है। मेरी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 88 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केन्द्र छिन्दवाड़ा और पाढुर्ना के लिए स्वीकृत किये गये है। जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं। सांसद बंटी विवेक साहू ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे मौजूद लोगों से कहा कि वे किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले उसका उचित उपचार कराये। आज छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज के अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है, यहा पर हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मरीजांे को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों की समस्या सुनते हुए मरीजों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये। शिविर के दौरान मिले गंभीर मरीजों को तत्काल ही जिला चिकित्सालय रेफर करने के लिए कहा। कार्यक्रम को विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया।
शिविर के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
ग्राम कोहपानी में आयोजित 31 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान शिविर में विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, राजु नरोटे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैषी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया, मंडल महामंत्री लखन श्रीवास, हर्रई मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, मंडल महामंत्री डॉ. प्रियंक शर्मा, बूथ अध्यक्ष ओंकार भट्टी, राजकुमार इनवाती, श्रीमती प्रीति इनवाती, मंडल उपाध्यक्ष दयाराम धुर्वे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभुदयाल साहू, पूर्व मंत्री मनोज नेमा, महेश शर्मा, रामकृपाल डेहरिया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, शिविर में उपचार कराने आए मरीज़ व उनके परिजन एवं बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।