नगर निगम में सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी एवं सहायक नगर निवेशक पदों की प्रक्रिया जारी
छिंदवाड़ा
17-Oct-26
पदों हेतु दस्तावेज परीक्षण संपन्न
ईमेल और मोबाइल के माध्यम से 64 अभ्यर्थियों को किया गया था आमंत्रित

छिंदवाड़ा अपडेट
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार तथा म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2, उपसमूह-4 के अंतर्गत सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी एवं सहायक नगर निवेशक के पदों पर भर्ती हेतु नगर निगम को प्राप्त सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों के परीक्षण/सत्यापन की कार्यवाही की गई है।
निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में यह विशेष दस्तावेज परीक्षण 15 अक्टूबर 2026 एवं 16 अक्टूबर 2026 को नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के योजना कार्यालय में निर्धारित समयानुसार आयोजित किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के तहत चयन सूची में शामिल कुल 64 अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर व्यक्तिगत रूप से सूचना प्रेषित कर दस्तावेज परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था। निर्धारित तिथियों में अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों तथा उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों का परीक्षण कराया। नगर निगम प्रशासन द्वारा पारदर्शी तरीके से दस्तावेजों की जांच और मिलान की यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।