Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत 1200 ने ली नशा मुक्ति शपथ

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत 1200 ने ली नशा मुक्ति शपथ
छिंदवाड़ा
17-Jul-26
देहात पुलिस ने सांदीपनी विद्यालय एवं गुरैया हाई स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम

छिंदवाड़ा

जिले में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार, 17 जुलाई को थाना देहात पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सांदीपनी विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरैया हाई स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न करता है। विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा नहीं करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत एवं सहायक उप निरीक्षक नितेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
Share News On