Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

श्री केदारनाथ धाम आश्रम में मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

श्री केदारनाथ धाम आश्रम में मनाया गया तुलसी पूजन दिवस
छिंदवाड़ा
25-Dec-25
समाज सेवी संस्था जन सेवा हिताय ने किया आयोजन 

छिंदवाड़ा

आज छिंदवाड़ा से शिवपुरी रोड में स्थित मोठार के पास श्री केदारनाथ धाम आश्रम में तुलसी पूजन दिवस जनसेवा हिताय संगठन के स्थापना दिवस पर अपनी भारतीय संस्कृति को बचाने हेतु तुलसी पूजन कर स्थापना दिवस मनाया गया।

संरक्षक श्रीमती निशा यादव ने कहा कि हमारा जन सेवा हिताय संगठन प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाता है। जन सेवा हिताय तीसरी बार अपना स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर संगठन संस्थापक हर्षा बानोदे तोमर ने बताया कि हमें पाश्चात्य संस्कृति से अपने बच्चों को बचाना है और बच्चे गुरु ,माता-पिता का सम्मान करें।
अपने धर्म के बारे में जाने संगठन का यही उद्देश्य है।

 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुजी राकेशानंद महाराज ने इस अवसर पर कहा की प्लास्टिक के पेड़ का नहीं असली तुलसी  का पूजन करें और अपने भाग्य को बदलें। संगठन द्वारा इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम आश्रम समिति को तुलसी भेंट स्वरूप दी गई इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम आश्रम एवं जन सेवा सहायता संगठन के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Share News On