परिवहन विभाग ने की 13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
छिंदवाड़ा
27-Oct-26
47 हजार रुपये का राजस्व वसूला

छिन्दवाडा अपडेट
मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा चांद-बिछुआ क्षेत्र में स्कूल वाहनों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लेवर में संचालित ऐसे वाहन, जिनके दस्तावेज अपूर्ण पाए गए तथा जो ओवरलोडिंग करते हुए मिले, उनमें से 4 वाहनों को जब्त कर थाना बिछुआ में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। अन्य कार्रवाई के तहत 13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 47,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें। वाहनों में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।