नवनियुक्त व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरूण शर्मा का किया सम्मान
राजनीति
27-Oct-26
जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पुष्पमाला पहनाकर नई जिम्मेदारी की दी शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा अपडेट
जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अरुण शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि अरुण शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी प्रकोष्ठ जिले के व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं हितों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाते हुए उनके निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक दायित्व संगठन को मजबूत बनाने और जनहित में कार्य करने का अवसर है। व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है और उसकी समस्याओं एवं सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्षसंजय पटेल, अभिलाष गोहर,जुगल यादव, अंकित जैन, शिवा सरसवार, दिन्शु यादव, अनीष पटेल, हिमाचल ठाकुर, संदीप बघेल, आयुष पाल भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।