Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी बने सुरेश कपाले

पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी बने सुरेश कपाले
राजनीति
27-Oct-26
महिला कांग्रेस सेवादल ने पुष्पगुच्छ, माला और मिठाई खिलाकर दी बधाई

छिंदवाड़ा अपडेट

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले को पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस सेवादल कार्यालय में हर्ष और उत्साह के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंगलवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सुरेश कपाले को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं संगठनात्मक कार्यशैली से पांढुर्णा जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रभारी राकेश मरकाम को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव और गज्जू इंदौरकर को कांग्रेस सेवादल का जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर भी बधाई दी गई। तीनों पदाधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की।

सुरेश कपाले ने जताया आभार

सम्मान से अभिभूत सुरेश कपाले ने महिला कांग्रेस सेवादल सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी के सहयोग से कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पंचम अमरोदे, कमलेश सातपुते, कमलेश जैन, सिंधु यादव, निशा गोहिया, वीणा जैन, महजबीन खान, प्रेमलता उईके, ममता ठाकुर, रूपवती उईके, सलिका सरेआम सहित महिला कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस सेवादल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On