कांग्रेस कार्यालय में जिज्ञासा बघेल का किया सम्मान
खेल
27-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

जिले की बेटी जिज्ञासा बघेल ने वेटलिफ्टिंग में सर्वश्रेष्ठ महिला पुरस्कार प्राप्त कर जिले व परिवारजनों का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कांग्रेस कार्यालय में बेटी जिज्ञासा बघेल का सम्मान किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
अस्मिता खेलो इंडिया में जिज्ञासा बघेल ने वेटलिफ्टिंग में 25 अक्टूबर को जबलपुर में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन कर सर्वश्रेष्ठ महिला पुरस्कार प्राप्त किया। पुष्प गुच्छ व पुष्पहार से सम्मान कर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी, गुरूचरण खरे, सरला सिसोदिया श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सोनू मागो, आशीष त्रिपाठी, आशीष चौधरी सचिन वानखेड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।