संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को बताया जल का महत्व
छिंदवाड़ा
25-Dec-25
पिंडरईकला पंचायत भवन में लगी जल संवाद कार्यशाला
छिंदवाड़ा
जल के महत्व को जन-जन तक पहंुचाने हेतु मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड भोपाल के सहयोग से कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति के द्वारा लाईफ स्टाईल फार इनवायरमेंट की विषय वस्तु पर जल संवाद को लेकर छिंदवाड़ा विकास खंड के ग्राम पिंडरई कला पंचायत भवन मे जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर श्यामल राव ने बताया की भीषण गर्मी मे जल का स्तर गिर जाता है। बरसात में पानी बचाने के लिए बरसात के पानी को सहेजकर रखें तो हमारा ग्राम खुशहाल बन सकता है।
ग्राम पंचायत के सचिव देवेंद्र डेहरिया ने कहा की यदि हम जल को अभी से रोककर रखेंगे तो आने वाले समय में संकट से बच पाएंगे। इसके लिए हमंे बेकार बहने वाले पानी को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम उपरांत रीता वर्मा ने जल संरक्षण की शपथ उपस्थित ग्रामीणों को दिलाई। आयोजन को सफल बनाने में सचिव देवेंद्र डेहरिया सहायक सचिव पंकज शर्मा, केशराम डेहरिया एवं ग्रामीण जनो का सराहनीय सहयोग रहा ।