व्यापारियों को दी नवीन तकनीक, निर्यात एवं बाजार तक पहुंच बढ़ाने की जानकारी
छिंदवाड़ा
27-Oct-26
रैम्प योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का प्रथम चरण संपन्न
वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का आयोजन आज

छिन्दवाडा अपडेट
रैम्प योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का प्रथम चरण आज द करण होटल, छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन ऑफ इंडियन चौम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा किया गया। इसमें एमएसएमई इकाइयों के व्यवसाय को सुगम बनाने एवं बाजार तक पहुंच बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ हरिकांत गुप्ता ने रैम्प योजना, द्वितीय सत्र में निशांत बंसोड़ ने अपीडा, तृतीय सत्र में समीर मिस्त्री ने वॉलमार्ट वृद्धि तथा चतुर्थ सत्र में तेजस दिवाने ने जैप्टो के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही स्थानीय उद्यमियों के साथ बायर-सेलर मीट का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कंपनियां शामिल हुईं। इस दौरान स्थानीय खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को नवीन तकनीक, निर्यात संबंधी जानकारी एवं उत्पाद उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक , जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्रीमती ओजस्वी शर्मा, लघु उद्योग भारती के सचिव श्री सुधीर शर्मा सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।
वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को द करण होटल में किया जाएगा। समस्त खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।